माता बगलामुखी प्रकटोत्सव 2023 | Mata Baglamukhi Jayanti 2023

माता बगलामुखी प्रकटोत्सव 2023

🌼ॐ ह्लीं बगलामुखी दैव्ये नमः🌼


Mata baglamukhi





तुगल क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति पीठ माता बगलामुखी मन्दिर सेहली - में हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी बंगला जयन्ती का आयोजन वही - धूम धाम से किया गया। वीरवार रात मां बगलामुखी के जयन्ती समारोह की पूर्व संध्या पर जगरातें का आयोजन किया गया। गायक बिद्या सागर व दलीप कुमार एण्ड पार्टी कडकोह, धर्म चन्द शर्मा व गजेन्द्र शर्मा एण्ड पार्टी सेहली नन्दलाल एण्ड पार्टी कटिव्डी ब नरेश शर्मा एण्ड पार्टी मंडी माता को भेंटों पर श्रधालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भेट गाकर मां की महिमा का सारी रात गुणगान किया। मन्दिर में माता की विशेष आरती और पूजा अर्चना की गई। रात 12.00 बजे देव खेल भी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। इसमें माता ने अपने पुजारी के माध्यम से सभी को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। माता के पुजारी अमरजीत शर्मा ने बताया कि वीरवार रात को जगराते का आयोजन किया गया ! शुक्रवार को मन्दिर में हवन पाठ किया गया व पूर्णाहुति डाली गई। इसके बाद दोपहर 1. बजे से भण्डारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि माता बगलामुखी का दस महाविद्यायों में आठवां स्थान है। माता बगला - मुखी कलियुग में तत्काल प्रभाव देने वाली देवी मानी जाती है। माता शत्रुओ का नाश करने में भी अग्रणी है! माता अपने भक्तों को हमेशा रक्षा करती हैं तथा कल्याणकारी देवी मानी गई है। मां के मन्दिर में सैकड़ों लोगों ने मां का आर्शिवाद प्राप्त किया।

जय माता बगलामुखी 💛💛💛

 
  


🌸ॐ ह्लीं बगलामुखी दैव्ये नमः🌸

          जय माँ बगलामुखी जी 

बगलामुखी सुरसुन्दरी, जगदम्बिका कात्यायिनी, हे सत्यरूपाँ धर्मेरूपा, अमर सौभाग्यदायिनी,

हे हेमसुता, शिवप्रिया, हे भावनी कुक्टेश्वरी, हे रक्षिणी वरदायनी, वृषवाहना विघ्नेश्वरी,

बहुविधि ना पूजन कर सकूं, करुणामई करुणा करे,

मुझमूढ़ को वातसल्य बस माँ, नित्यप्रति क्षमा करे,

 जय माँ बगलामुखी जी 💛💛💛



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

<