माता बगलामुखी जयंती 2022


माता बगलामुखी जयंती



🙏वैशाख माह  शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को संपूर्ण विश्व की रक्षा हेतु मां बगलामुखी का अवतरण हुआ था।

इस वर्ष मा का प्राकट्य उत्सव  9 मई  को मनाया जायेगा ।  🚩

इस दिन माता बगलामुखी की पूजा करने से शत्रुओं की पराजय होती है और सभी तरह के वाद-विवाद में विजय प्राप्त होती है। मां बगलामुखी की पूजा से धन प्राप्ति, शत्रुनाश, व्यापार वृद्धि , वाकसिद्धि, वाद-विवाद न्यायालय में विजय आदि के लिए मां बगलामुखी की साधना काफी शुभ एवं अत्यंत लाभदायक है। बगलामुखी मां की उपासना से हर प्रकार के तंत्र से निजात मिलती है।और शुभकामनाएं मां पीतांबरा हम सभी पर अपनी कृपा दृष्टि हमेशा ऐसे ही बनाए रखें !जगत जननी मां पीतांबरा माई की जयंती  ( प्राकट्य दिवस ) की आप सभी भक्तों को हार्दिक हार्दिक बधाई

जय माई की🙏💛
Mata Baglamukhi Temple Himachal Pradesh
Mata Baglamukhi




सभी को मेरा नमस्कार मैं आपको बताना चाहता हूं कि आगामी 9 मई 2022 को मां बगलामुखी जिन्हें पितांबरा भी कहा जाता है इनका जन्मोत्सव है यह 10 महाविद्याओं में से आठवीं महाविद्या है जो ब्रह्मास्त्र महाविद्या भी कहलाती है यह एक प्रचंड महाविद्या है इनकी आराधना से जीवन कोई समस्या शेष नहीं रह जाती अगर आप इन्हें एक सामान्य देवी समझ रहे हैं तो मैं आपको बता दूं कि आपको शायद पता हो कि 1962 में भारत चीन युद्ध हुआ था जिनमें  युद्ध में भारत हार गया था परंतु जवाहरलाल नेहरू ने दतिया में बगलामुखी का महायज्ञ किया था जिसके अंतिम आहुति के देने के अगले ही दिन खुद चीन  की सेना  वापस पीछे हट गई थी इस देवी की आराधना से जीवन में कोई भी बाधा नहीं आती कारगिल युद्ध में भी इसी देवी का आह्वान किया गया था ।

Mata Baglamukhi Temple Himachal Pradesh

आने वाली 9 मई 2022 को आपको मां बगलामुखी  जन्मोत्सव मनाना है आपके क्षेत्र में जो भी माता बगलामुखी का मंदिर हो वहां पर दर्शन करें पीले वस्त्र पहने और साधना में भी पीले रंग का ही ज्यादा प्रयोग करें पीले रंग की मिठाई पीले पुष्प अर्पित करें अगर मंदिर ना भी हो तो घर पर ही इनका चित्र स्थापित करके यथा समर्थ पूजा करें इनके मंत्र चालीसा स्त्रोत का पाठ करें हो सके तो योग्य पंडित को बुलाकर बगलामुखी का हवन करवाएं और छोटी कुंवारी कन्याओं  को खाना खिलाएं रात को सरसों के तेल के दीए लगाएं क्योंकि यह पर्व किसी दिवाली से कम नहीं इस महोत्सव का जितना हो सके लोगों को बताएं और प्रचार करें क्योंकि कई हिंदुओं को  तो इस पर्व का पता ही नहीं होगा और यह कोई अंग्रेजी त्योहार भी नहीं है कि लोग महीनों पहले से इंतजार करेंगे माता बगलामुखी आपके जीवन के सारे कष्टों का अंत करें और आपके जीवन में प्रसन्नता लाए इसी कामना के साथ जय मां बगलामुखी 🙏🙏जय मां पीतांबरा🙏🙏

Mata Baglamukhi Temple



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

<